उत्तराखण्ड न्यूज़

अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करें: सीडीओ

मीडिया लाइव, पौड़ी : नगर निकाय चुनाव-2024 को लेकर प्रथम मतदान कार्मिकों का प्रेक्षागृह पौड़ी में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में 278 मतदान अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उन्हें निकाय चुनाव को लेकर संपूर्ण जानकारी दी गई।

गुरूवार को आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने सभी मतदान कर्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव में मतदान प्रक्रिया को अत्यंत गंभीरता से लें। उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मतपेटियों को खोलने और बंद करने की प्रक्रिया प्रशिक्षण बेहतर तरीके से लें। जिससे मतदान दिवस पर किसी भी दिक्कतों का समाना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि चुनाव को सफल बनाने के लिए सभी मतदान कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्मिकों को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने को कहा। कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रभारी चुनाव अधिकारी दीपक रावत ने सभी प्रथम मतदान कार्मिकों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान अमिट स्याही का निशान लगाना, टेंडर वोट व चेलेंजर वोटो की पहचान करना, किसी व्यक्ति के नाबालिग होने की शिकायत पर उसे किस तरह से घोषणा पत्र भरवाए, मतदान स्थल के चारों ओर आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, मतपेटियों को किस प्रकार से खोलें व मतदान पूर्ण होने के बाद उसे कैसे सील बंद करें सहित अन्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय अतुल भट्ट व प्रथम मतदान कार्मिक उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*