उत्तराखण्ड न्यूज़

डीएम-एसपी ने घटना स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर घटित घटना के उपरांत मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने टीएचडीसी एवं एचसीसी के अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ सुरंग के भीतर घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और लोको ट्रेनों की आपसी टक्कर की मजिस्ट्रेटीय जांच के आदेश दिये। साथ ही महाप्रबंधक टीएचडीसी को श्रमिकों की सुरक्षा हेतु आवश्यक तकनीकी एवं मानवीय सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की एंट्री एवं एग्जिट रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और उसे अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि बीती रात शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर श्रमिकों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। उस समय सुरंग के भीतर कुल 109 श्रमिक मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं परियोजना प्रबंधन द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया गया।जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता से कार्य करने पर सभी संबंधित विभागों, चिकित्सकों एवं परियोजना प्रबंधन की सराहना की।

इस अवसर पर टीएचडीसी के महाप्रबंधक अजय वर्मा, प्रबंधक के.पी. सिंह, एसडीएम आर.के. पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*