अन्य

शिविर में उठीं 15 शिकायतें, 07 का मौके पर निस्तारित

मीडिया लाइव, देहरादून : “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा चकराता ब्लॉक मुख्यालय में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1009 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम प्रेमलाल ने बहुउद्देशीय शिविर में जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और अनेक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

शिविर में ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से संबंधित 15 समस्याएं प्रस्तुत कीं। इसमें लोक निर्माण विभाग की 03, बाल विकास एवं ग्राम्य विकास विभाग की 02-02 तथा शिक्षा, विद्युत, लघु सिंचाई, राजस्व, सिंचाई, पीएमजीएसवाई, पेयजल और पर्यटन विभाग से संबंधित 01-01 शिकायत शामिल थी। एसडीएम ने सभी समस्याओं को क्रमवार सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कुल 1009 पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 299, होम्योपैथिक में 76 तथा आयुर्वेदिक में 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पशुपालन विभाग ने 102 कृषकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराईं। राजस्व विभाग द्वारा आय, हैसियत, चरित्र एवं पीएम किसान से संबंधित 60 प्रमाण पत्र जारी किए गए।

कृषि विभाग ने 144 तथा उद्यान विभाग ने 71 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 22 पात्र व्यक्तियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई। जिला पूर्ति विभाग ने 42 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई। पंचायती राज विभाग द्वारा किसान, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन तथा परिवार रजिस्टर से संबंधित 55 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त, डेयरी विभाग ने 11, बाल विकास विभाग ने 21, एनआरएलएम ने 05, श्रम विभाग ने 20 तथा पेयजल विभाग ने 15 लाभार्थियों को लाभान्वित किया। सेवायोजन विभाग द्वारा 06 छात्रों को करियर काउंसलिंग प्रदान की गई।

शिविर में एसडीएम प्रेमलाल, तहसीलदार रूप सिंह, खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*