उत्तराखण्ड न्यूज़

चारधाम यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था में लाई जायेगी प्रतिस्पर्धा

मीडिया लाइव, पौड़ी : गढ़वाल मंडल में चारधाम यात्रा मार्गों पर अब सफाई चाक चौबंद होगी। यही नहीं सफाई के कार्यक्रम को प्रतिस्पर्धा के रूप में आंका जाएगा और उत्कृष्ट सफाई करने वाले जनपद को प्रदेश सरकार की ओर से विशेष पुरस्कृत भी किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विशेष अभियान आयोजित क्या जाएगा.
मंडलायुक्त डा. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने बताया कि 5 जून को आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चारधाम मार्गों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई जैसे कार्यक्रमों को रोचक बनाने के लिए उसे प्रतिस्पर्धा के रूप में अंकन भी किया जा रहा है। सफाई को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन जनपदों को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित भी करेंगे। कहा कि सफाई अभियान में सभी अधिकारी, स्वयं सहायता समूह, स्कूली छात्र-छात्राएं, पुलिस व प्रशासन, वन विभाग समेत भारत सरकार के उपक्रमों से जुड़े लोगों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के निर्देश दिये हैं।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*