उत्तराखण्ड न्यूज़

पिछड़ते बच्चों को मेधावी बनाने को चाईल्ड अचीवमेन्ट टेस्ट

मीडिया लाइव, पौड़ी : पाठ्य क्रम में पिछड़ते बच्चों को मेधावी के श्रेणी में अग्रेत्तर लाने हेतु गढ़वाल मंडल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने गढ़वाल के पहाड़ी जनपद में चाईल्ड अचीवमेन्ट टेस्ट योजना लागू किया। जिसके क्रम में उन्होने आज शिक्षा विभाग के अपर निदेशक गढवाल एवं डाइट के प्राचार्यो के साथ माध्यमिक स्तर पर गुणवत्ता संवर्धन (केट) छात्र सम्प्राप्ति परीक्षण हेतु समीक्षा बैठक कर उक्त योजना की कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होने जनपद पौड़ी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, टिहरी एवं चमोली के डाईट प्राचार्य एवं प्रवक्ता से केट (चाईल्ड अचीवमेन्ट टेस्ट) के तहत अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी ली। आयुक्त ने योजना को सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए, आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा कि प्रथम चरण में पहाड़ी जनपदों के समस्त ब्लाकों के आदर्श विद्यालय में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों को शामिल किया गया है। जिसमें पांच विषय हिन्दी, अग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम के चाईल्ड अचीवमेन्ट टेस्ट लिये जायेगे। पाठ्यक्रम अधिगम में पिछडते बच्चों को संबंधित अध्यापक द्वारा अतिरिक्त समय देकर उन्हें दक्ष बनाया जायेगा। उन्होने सभी डाइट के प्राचार्य को निर्देशित किया, कि जूलाई प्रथम सप्ताह के भीतर चाईल्ड अचीवमेन्ट टेस्ट को विद्यालयों में शुभारंभ किया जाना है। कहा कि संबंधित विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर मंत्री, विधायक या जनप्रतिनिधि को आमंत्रित करेंगे। उन्होने चाईल्ड अचीवमेन्ट टेस्ट के तहत सौंपे गये कार्यो एवं प्रशिक्षण को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कहा कि कोई भी अध्यापक इससे बंचित न रहे इस बात को गम्भीरता से लेगें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजट का अभाव नही रहेगा। साथ ही उन्होने डिजीटल लर्निंग योजना को भी संचालित करने हेतु अपर निदेशक शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जबकि गढवाल के अन्य जिला में भी रूद्रप्रयाग के भांति लक्ष्य टेस्ट प्रणाली को भी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय स्तर पर लागू करने के निर्देश दिये।
अपर निदेशक महावीर सिह विष्ट ने कहा कि 5 जनपदों के 42 ब्लाकों के 84 आदर्श विद्यालय के 504 अध्यापकों को चाईल्ड अचीवमेन्ट टेस्ट हेतु प्रशिक्षण हेतु लक्ष रखा गया है। जिसमें 336 अध्यपक, प्रधानाचार्य ने डाइट एवं विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है।
इस अवसर पर प्राचार्य डाइट उत्तरकाशी विनोद प्रसाद सिमल्टी, टिहरी अशोक कुमार सिह, पौडी देवेन्द्र सिह आर्य, चमोली कुवर सिह, प्रवक्ता डा. संजय कोठारी, जितन्द्र सिह राणा, विमल प्रकाश ममगांई, डा. अरविन्द सिह, बी एस कण्डवाल, एनएस रावत, जीपी कपरूवाण, नरेन्द्र सिह, उपस्थित रहे। फोटो

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*