उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

राष्ट्रीय खेल : प्रशिक्षण शिविर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

मीडिया लाइव, हरिद्वार: उत्तराखंड में 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेल होने हैं। इससे पहले राज्य में खेल प्रशिक्षण कैम्पों का सञ्चालन किया जा रहा है , जिससे राज्य की झोली में मेडलों की संख्या बधाई जा सके और हमारे खिलाडी बेहतर प्रदर्शन करें। लेकिन एक ताजा मामले ने सबके होश फाख्ता कर दिए हैं। सबको विचलित करने वाली खबर सामने आई है। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग हॉकी खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपों के बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

साथ ही पुलिस ने आरोपी कोच से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गंभीरता जांच में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी कोच से पूछताछ की जा रही है।

खबर के मुताबिक रोशनाबाद राष्ट्रीय खेल कैंप में थी नाबालिग खिलाड़ी प्रक्षिक्षण ले रही थी। हरिद्वार पुलिस के अनुसार, आगामी दिनों में हरिद्वार रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के कुछ आयोजन होने हैं। इसके लिए तैयारी चल रही है। नाबालिग बालिका खिलाड़ी भी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे शिविर में थी। यहां खिलाड़ियों को प्रेक्टिस कराई जा रही है। रविवार की रात पुलिस के होश तब उड़ गए जब एक नाबालिग खिलाड़ी थाने पहुंची और उसने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए हरिद्वार के सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम कैंप में शामिल एक नाबालिग बालिका खिलाड़ी ने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता हरिद्वार जिले की ही रहने वाली है। कोच दूसरे जिले का बताया जा रहा है।

थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म संबंधी मामले में नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुअस 11/2025 धारा 64(2) च BNS व पॉक्सो एक्ट में पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई व विवेचना जारी है। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए जिनको FSL भेजा जा रहा है। पीड़िता (महिला हाकी खिलाड़ी) का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी हॉकी कोच का नाम भानु प्रकाश उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड न 6 टनकपुर थाना टनकपुर जिला चंपावत है।

नाबालिग खिलाड़ी की शिकायत के बाद बच्ची को रेस्क्यू करके उसका मेडिकल कराया गया है। हमने 64 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोच को तत्काल हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एक महिला सब इंस्पेक्टर को मामले की जांच सौंपी गई है. सीओ सिटी को इस मामले की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी, हरिद्वार-

मालूम हो कि उत्तरांचल ओलंपिक संघ के तत्वाधान में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का 28 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजन होना है। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में अलग-अलग खेल आयोजित किए जाने हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार के रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, कुश्ती और कबड्डी के मैच होने प्रस्तावित हैं। इन्हीं खेलों की तैयारी में इन दिनों राज्य के खिलाड़ी कैंप में अभ्यास कर रहे हैं।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*