उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़

कैबिनेट मंत्री की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सरकार के जद में आने की आशंका

  • उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने से पूरी कैबिनेट में हड़कम्प.
  • शनिवार को कैबिनेट मंत्री मीटिंग में हुए थे शामिल.
  • बड़ी संख्या में क्वारन्टीन किये गए लोग अभी और बढ़ाई जा सकती है संख्या.

मीडिया लाइव, देहरादून: क्या आम क्या खास कोविड-19 महामारी किसी से कोई भेदभाव नहीं करती. इंसान है कि कुदरत के नियमों को मानने को राजी नहीं है, उसने किसी में कोई भेद नहीं किया. आज वैश्विक महामारी कोरोना ने इस स्थिति को साफ कर दिया है. बीते 6 महीने में देश-दुनिया के बड़े-से बड़े लोग इस बीमारी की गिरफ्त में आ चुके हैं. आज ऐसा ही कुछ उत्तराखंड में भी देखने को मिला है. अभी शाम को सरकारी और निजी लैबों से कोरोना के जो नतीजे निकल कर आए हैं उनमें राज्य के वरिष्ठ नेता की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. इसकी पुष्टि डीएम आशीष कुमार और स्वास्थ्य महानिदेशक युगल किशोर पंत ने की है.
प्राप्त जानकारी के तहत देहरादून की एक की एक निजी लैब से उनके सैंपल की जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। वह कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से वापस लौटी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया जा रहा है।

इधर कैबिनेट मंत्री समेत अन्य 40 लोगों को क्वॉरंटाइन किया गया है। ये सभी लोग पूर्व मंत्री के संपर्क में आए थे। चिंता की बात यह कि काबीना मंत्री सतपाल महाराज गत दिवस हुई कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य शामिल रहे। ऐसे में शनिवार को काबीना मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उच्च स्तर तक हड़कंप मच गया है.

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*