उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

अभी-अभी-उत्तराखण्ड में कोरोना ने छुआ 500 का आंकड़ा

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना ने अभी-अभी- 500 का आंकड़ा पूरा कर लिया है. स्वास्थ्य महानिदेशालय ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी सार्वजनिक की है. रात 8 बजे जारी इस मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि  प्रदेश में गुरुवार रात तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 500 हो गई है.

मालूम हो कि दोपहर 2 बजे तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 493 हो गई थी. लेकिन अभी ताजा मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई है. इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. जो आंकड़े मिले हैं, उसमें देहरादून- 3, अल्मोड़ा-3 और एक कि रिपोर्ट नैनीताल से पॉजिटिव मिली है. देहरादून में एक व्यक्ति स्पाइनल इंजरी से ग्रसित है और पॉजिटिव आया है. वहीं दूसरा महाराष्ट्र से यहां पहुंचा है. तीसरे कोरोना मरीज के बारे में यह जानकारी निकल कर आई है कि वह किसी संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है. इसका पता लगाया जा रहा है. वहीं अल्मोड़ा में जो पॉजिटिव आए हैं वे तीनो भी महाराष्ट्र से लौटे हैं. नैनीताल से जो एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. उस व्यक्ति का चार माह से पहले दिल्ली में इलाज चल रहा था. वह कैंसर रोगी था और यहां लौटने पर एक निजी अस्पताल में कुछ दिन पहले एडमिट हुआ था. अस्पताल ने उसका जांच सैम्पल एक निजी लैब को भेजा था. उसकी आज मौत हो गई लेकिन अभी शाम को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई तो उसमें उसे पॉजिटिव पाया गया.

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*