MEDIA LIVE : पुलिस ग्रेड पे मामला: सीएम ने की संयम रखने की अपील
मीडिया लाइव, देहरादून: राज्य में पुलिस ग्रेड पे का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। रविवार को देहरादून स्थित गांधी पार्क में पुलिसकर्मियों के परिजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया।
बता दें कि राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसी में तमाम कर्मचारी संगठन सरकार पर लोकतांत्रिक तरीके से दबाव बनाने के लिए अपनी मांगों को आगे कर रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के तमाम पुलिस कर्मियों से अपील करते हुए साफ तौर पर कहा कि उनकी सरकार पुलिस कर्मियों के साथ है। वह हमारे भाई हैं, उनको हमारी कोशिशों को देखना चाहिए। सीएम के अनुसार पहली ही कैबिनेट के दौरान हमने मंत्रिमंडल की उपसमिति बनाने का फैसला लिया। सीएम के अनुसार मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठकें हो चुकी हैं। और वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप देगी। जिसके बाद जल्द से जल्द हम पुलिस कर्मियों के हित में फैसला लेंगे। मुख्यमंत्री ने अपील कर कहा कि तब तक पुलिसकर्मियों को संयम बरतना चाहिए।