उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

आज की कोरोना सुर्खियां : 802 हुई उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव की संख्या

मीडिया लाइव, देहरादून: आज कोरोना को लेकर आई अपडेट में मुख्य खबरों में पूर्व मंत्री अमृता रावत को कोरोना पॉजिटीव पाए जाने के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है. वहीं उनके पति और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित उनसे संबंधित कई अन्य लोगों को होम और संस्थागत कोरन्टीन किये जाने की चर्चा सुर्खियों में है.
रविवार कोरोना अपडेट:
उत्तराखण्ड स्वास्थ्य महानिदेशालय ने अभी नए आंकड़े जारी किए हैं. कोरोना को लेकर 2 बजे जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन में अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 802 हो गई है. आज विभिन्न जिलों में 53 नए कोविड-19 संक्रमित मरीज पाये गये हैं.जिनमें सबसे ज्यादा देहरादून से 25 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसमें 17 दूंन अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं के सब्जी मंडी से किसी अन्य संक्रमित के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ है. इसके अलावा 5 मुम्बई और दो दिल्ली से लौट कर आये हैं. दूसरे नम्बर पर हरिद्वार में आज 15 नए मामले पॉजिटिव पाये गए हैं, ये सभी मुम्बई से यहां पहुंचे हैं. पौड़ी में आज 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनकी ट्रेवल हिस्ट्री 4 दिल्ली और दो की मुम्बई की ट्रेस की गई है. वहीं उत्तरकाशी में भी आज 6 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए है. ये भी सब मुम्बई से लौटे हैं. रुद्रप्रयाग से भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है. इस तरह आज कुल 53 नए मामले राज्य में कोरोना संक्रमित के नए अड्रेस किये गये हैं.
बाकी की जानकारी पर नजत डालें तो अब तक उत्तराखण्ड में 102 लोग ठीक हो कर अपने घरों को जा चुके हैं. वहीं प्रदेश में अभी कुल 692 एक्टिव केस मौजूद हैं. आज रविवार को 1588 नये सैम्पल भेजे गए हैं तो वहीं 1063 सैम्पल निगेटिव आये हैं. राज्य में अब तक कुल 5 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं. अभी रात 8 बजे तक एक और हेल्थ बुलेटिन जारी हो सकता है.

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*