उत्तराखण्ड न्यूज़

31 मई बनी कोरोना रविवार: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित 105 लोग मिले पॉजिटिव

मीडिया लाइव, देहरादून: मई की आखिरी तारीख आखिरी रविवार कोरोना के आंकड़ों के लिहाज से उत्तराखण्ड के लिए घातक सिद्ध हुआ. जी हां ! 31 मई,  उत्तराखंड के लिए कोरोना रविवार बन कर आई. यह तारीख कोरोना रविवार तो बन ही गई है. अब विस्तार से पढिये इस खबर को:-

यहां आज कैबिनेट मंत्री सहित आज 158 लोग एक दिन कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. प्रदेश में  आज कोरोना की खबरें पूरे देश के लिए सर्खियाँ बन गई. पहले सुबह से पूर्व मन्त्री अमृता रावत को कोरोना संक्रमण की वजह से एम्स ऋषिकेेेश में भर्ती किया गया. वहीं शाम होते होते उनके पति और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और धर्म गुरु सतपाल महाराज के परिवार सहित उनके स्टाफ के 22 लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर देश-प्रदेश में आग की तरह फैल गई है. महाराज दम्पत्ति के देश-विदेश में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं.अब राज्य में पूरी कैबिनेट पर कोरोना संक्रमण के बादल मंडराने लगे हैं, लिहाज जायज है कि सबके नमूने लिए जाएंगे. साथ ही उनके परिजनों और स्टाफ के भी. पूरी राज्य सरकार क्वारन्टीन की जा सकती है. 29 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग में महाराज शामिल रहे. दो मंत्रियों को छोड़ कर सीएम सहित बाकी के कैबिनेट सदस्य होम क्वारन्टीन किये जायेंगे. इसके अलावा प्रदेश में आज भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के आंकड़े सामने आए हैं. 

राज्य में कोरोना के रफ्तार कम होने  है नाम नही ले रही दोपहर दो बजे तक महज 53 नए मामले सामने आए थे,  लेकिन अचानक रात तक इसमें भारी तेजी देखने को मिली है. महज 6 घण्टो में यह आंकड़ा 158 हो गया. आज दो बजे के बाद 8 बजे तक 105 नये  मामले मिले हैं.लेकिन कैबिनेट मन्त्री और उनके परिवार सहित स्टाफ के 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरी सरकार मुसीबत में आ गयी दिखती है. इसका असर बहुत दूर तक देखा जाएगा.टेस्ट रिपोर्ट से पता चलता है कि महामारी की संक्रमण की रफ्तार कितनी तेज और घातक है. जरा सी लापरवाही खतरनाक साबित है रही है. लोग शारीरिक दूरी और सैनीटाइजेशन का ठीक से उपयोग  करने में लापरवाही बरत रहे हैं.

कहां कितने लोग  बीते 6 घण्टे में आये पॉजिटिव : अभी राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 907 हो गई है. जिसमें सबसे अधिक आज देहरादून में मामले सामने आए हैं. यहां आज शाम को फिर 24 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. कुल आज का आंकड़ा 48 हो जाता है. वहीं नैनीताल-31, अल्मोड़ा -18, ऊधम सिंह नगर 20, हरिद्वार-2, टिहरी-3 चम्पावत-4 उत्तरकाशी-1, चमोली-2 शैमिल हैं. कुल 105 नए मामले इस तरह रात 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में देखने को मिले हैं.

 

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*