उत्तराखण्ड न्यूज़

कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर प्रदेश में बनेंगे सख्त नियम

मीडिया लाइव, देहरादून: राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार बेहद संजीदगी से कदम उठाने जा रही है. इसके लिए कुछ नए कानूनी प्राविधान किये जा सकते हैं. खास कर फेस मास्क पहनने और दोपहिया पर डबल सवारी बिठाने जैसे कदमों पर फोकस किया जा सकता है.

शासन के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक फेस मास्क न पहनें वालों के खिलाफ अर्थदंड लगाने की तैयारी की जा रही है. सीएम रावत पहले ही सर्वजिनिक जगहों पर थूकने और मास्क न पहनने को लेकर पहले भी आगाह कर चुके हैं. इस पर अब गंभीरता से कानूनी प्रक्रिया अपनाने का काम चल रहा है. इस पर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में योगी सरकार मास्क ना पहने और सूखने पर ₹100 के जुर्माने का प्रावधान लागू कर चुकी है. उत्तराखण्ड में इसके साथ अर्थदण्ड में बढ़ोतरी के अलावा सामुदायिक सेवा कराने पर विचार चल रहा है. दो बार गलती करने पर यह राशि बढ़ाई जाएगी इसी प्रकार दो पहिया वाहन में भी एक ही सवारी बैठाने का नियम कानून लागू किया जाएगा. फिलहाल इस पर शासन स्तर पर तैयारियां करने की चर्चा हो रही हैं. अगर ऐसा होता है तो उसे सरकार कैबिनेट में लाकर लागू किया जाएगा..

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*