जन समस्याएं

पौड़ी में मिनिस्टीरियल कार्मिकों ने बांधा काला फीता

मीडिया लाइव : पौड़ी: उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को जनपद पौड़ी में विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रांतीय आह्वान पर जिले भर में हुआ विरोध प्रदर्शन
पौड़ी। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन, उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को जनपद पौड़ी में गेट मीटिंग एवं काला फीता धारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संभागीय परिवहन कार्यालय, आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय तथा होम्योपैथिक कार्यालय पौड़ी में भ्रमण किया गया। श्रीनगर एवं कोटद्वार में भी कार्यक्रम हुए।

पुरानी पेंशन और गोल्डन कार्ड है मुख्य मांग
कार्यक्रम में पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों का समाधान एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने क्या कहा?

गढ़वाल मंडल अध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल: सभी विभागों में कार्यक्रम सफल रहा। यह एकजुटता आगामी आंदोलन को मजबूती देगी।

संरक्षक संजय नेगी: गोल्डन कार्ड सहित अन्य मांगों पर सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की है। सरकार की उदासीनता से आंदोलन करना पड़ रहा है।

जनपद अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल: पुरानी पेंशन पर सरकार की चुप्पी ठीक नहीं है। पौड़ी आंदोलनों की भूमि रहा है। मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।

जनपदीय सचिव दीपक गोड़ियाल: कल से प्रत्येक विभाग के लिए सचल दल गठित किए गए हैं। सचल दल रोजाना आंदोलन की स्थिति और सहभागिता की समीक्षा करेंगे।

कार्यक्रम में रेवती नंदन डंगवाल, संजय नेगी, सीताराम पोखरियाल, दीपक गोड़ियाल, डी.सी. पुरोहित, संदीप भट्ट, करिश्मा, शंकर चौहान, उद्देश सिंह, कंचन, हेमंत पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्मिक उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*