शिक्षा-खेल

पौड़ी में 200 खिलाड़ियों के साथ राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू

मीडिया लाइव पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में पौड़ी में द्वितीय राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन, खेल विभाग और जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

जिलाधिकारी द्वारा प्रतियोगिता के लिए उच्च गुणवत्ता की 6 टेबलें उपलब्ध कराई गई हैं।शुभारंभ पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया और स्वयं टेबल टेनिस खेलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के लिए जरूरी है। विद्यालयों में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत उन्हें मंच देने की है।

उन्होंने अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा – “खेल में कोई हारता नहीं है, कोई सीखता है और कोई जीतता है। “प्रतियोगिता 6 से 9 सितंबर तक चलेगी। इसमें अंडर-11, अंडर-13, अंडर-17, अंडर-19 और ओपन वर्ग के मुकाबले होंगे। पहले दिन ओपन और अंडर-19 वर्ग के मैच हुए।

राज्य एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग ने बताया कि देहरादून के बाहर पहली बार पौड़ी में टीम स्टेट रैंकिंग व स्टेट चैंपियनशिप हो रही है। पौड़ी में सुविधाएं बेहतर हैं और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। भविष्य में अन्य पहाड़ी जिलों में भी ऐसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

जिला एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश डंगवाल ने आयोजन में सहयोग के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया।इस मौके पर राज्य सचिव प्रिंस विपिन, जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार, देहरादून की जिला खेल अधिकारी शेफाली गुरुंग, जिला सचिव भारत बिष्ट सहित अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*