करप्शन/क्राइम

पुलिस का एक्शन : पौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर सेंधमार चोरी का माल बरामद

मीडिया लाइव, लक्ष्मणझूला : बीती रात स्वर्गाश्रम स्थित भूतनाथ मंदिर में हुई सेंधमारी की घटना में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने शत प्रतिशत चोरी के माल के साथ आज सुबह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। घटना के अनुसार बीते रात में प्रमोद कंडवाल (पुजारी)निवासी भूतनाथ मंदिर ग्राम जोंक लक्ष्मणझूला ने थाने आकर बताया कि रात में अज्ञात चोरों ने भूतनाथ मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से दानपात्र ओर घंटियां को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर दिया है।

सूचना पर थाने पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया घटना के पश्चात एएसपी चंद्र मोहन सिंह ने थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल को चोरी की घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया, जिस पर चौकी प्रभारी रामझूला उप निरी उत्तम रमोला के नेतृत्व में थाने पर दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमो ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया और साथ ही पुलिस टीम ने ऐसी घटनाओं में शामिल रहे पूर्व अपराधियों की कुंडली भी खंगाली, जिसमें पुलिस ने दो दर्जन सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और बेहतर सर्विलांस का प्रयोग करते हुए आज सुबह में नाग बाबा वाली गली से जंगल के रास्ते पर अभियुक्तगण रोहित निवासी रामपुर थाना रामपुर शिमला जिला शिमला HP उम्र 18 वर्ष ओर अजीत उरांव पुत्र बासु निवासी रामपुर थाना रामपुर शिमला जिला शिमला HP ,अस्थाई पता ग्राम जनवा पोस्ट जनवा थाना गुमला जिला गुमला झारखंड उम्र 22 वर्ष को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर दिया गया है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की दोनों पकड़े गए चोरों से घटना कारित करने के विषय में सख्ती से पूछताछ की गई तो अभियुक्त अजित उरांव ने बताया की वह स्मैक पीने का आदि है। उसने देर रात में अपने साथी रोहित के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया, थानाध्यक्ष ने अजित उपरोक्त के आपराधिक इतिहास के विषय में बताया की वह थाना लक्ष्मणझूला से पूर्व में एक चोरी के मामले में फरवरी माह में जेल जा चुका है तथा चोरी के एक अन्य मामले में थाना लक्ष्मणझूला से वांछित चल रहा था।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों के आपराधिक इतिहास की जानकारी के लिए जनपद अपराध अभिलेख ब्यूरो के साथ ही राज्य अभिलेख ब्यूरो से भी संपर्क स्थापित कर मदद ली जा रही है थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया है कीलक्ष्मणझूला पुलिस ऐसे घटनाओं में शामिल हो रहे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगी,अभियुक्त गण को पुलिस द्वारा आज चोरी के माल के साथ पौड़ी स्थित न्यायालय में भेज दिया गया है पुलिस टीम में उप निरी दीक्षा सैनीअपर उप निरी सुरेंद्र सिंह, हेड का रविन्द्र भोज होमगार्ड सूरज भान प्रशांत जोशी और PRD विमल शामिल रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'पप्पू गिरधारी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*