उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

सरकारी स्कूल में बच्चों ने लिया छोले भटूरे, बिरयानी, रसगुल्ले का मजा

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा : जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज रूपान्तरण कार्यक्रम के अन्तर्गत लिये गये प्राथमिक विद्यालय पंचधारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में मध्यान्ह् भोजन के अन्तर्गत कराये गये विशेष भोज कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बच्चों के साथ भोजन किया। आज का विशेष भोज श्रीमती नमिता गुरूरानी ने आयोजित किया, जो आईएएस सौम्या गुरूरानी की माता है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को विशेष भोज में छोले भटूरे, बिरयानी, रसगुल्ले आदि का भोज कराया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि रूपान्तरण कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालयों में भौतिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है जिसमें बच्चों के बैठने के लिये फर्नीचर, स्मार्ट क्लास के अलावा अन्य संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गुरूरानी द्वारा बच्चों को विशेष भोज दिया गया है जो सराहनीय है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी विद्यालय में जाॅकर बच्चों को इस तरह के विशेष भोज दें।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा व सौम्या गुरूरानी ने बच्चों से वार्तालाप की और उन्हें सफलता के टिप्स दिये। इस अवसर पर सौम्या गुरूरानी के पिता नवीन चन्द्र गुरूरानी, जिला शिक्षाधिकारी एच.बी. चंद, श्रीमती विद्या कर्नाटक, प्रधानाचार्य जानकी गोस्वामी, शिक्षिका मंजू वर्मा के अलावा विद्यालय के बच्चें उपस्थित थे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*