करप्शन/क्राइम

पौड़ी पुलिस की गिरफ्त में महिला टप्पेबाज गिरोह…

मीडिया लाइव, लक्ष्मणझूला : पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा घाटों,आरती स्थलों तथा महत्वपूर्ण मठ,मंदिरों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने ओर सतर्कता बरतने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही ऐसे स्थानों पर घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी के निर्देश पर जिस पर लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में ऐसे स्थानों पर नजर रखने के लिए तीन फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। इसके बाद बीते रोज एक मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने शातिर महिला अंतराज्यीय टप्पेबाज गिरोह को धर दबोचा है।

घटना के अनुसार अंशुमाला बंसल निवासी ए–127 फर्स्ट फ्लोर फ्लैट नंबर 2 लेक गर्जन्स कोलकाता दक्षिण पश्चिम बंगाल ने बीते शाम लक्ष्मणझूला थाने पर आकर बताया कि वह आज रामझूला ओर परमार्थ आश्रम में दिल्ली से घूमने आई थी, इसी दौरान उन्हें गीता आश्रम के आस पास में मुझे छ:, सात महिलाए मिली और मुझे बातो में उलझाने लगी और मुझ से बात करते करते ही मौका पाकर मेरा कीमती बैग गायब कर गई। इस बैग में डेबिट, क्रेडिट कार्ड तथा ढाई हजार रुपए की नकदी और अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीमो ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और साथ ही पुलिस टीम ने ऐसी घटनाओं में शामिल रहे पूर्व अपराधियों की भी कुंडली खंगालने के साथ ही ऐसे तरीकों से अपराध करने वाले गिरोह को भी ट्रैक करना शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस ने दो दर्जन सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और बेहतर सर्विलांस का प्रयोग करते हुए महिला टप्पेबाज गिरोह को फ्लाइंग स्क्वायड पुलिस टीम द्वारा शत प्रतिशत सामान के साथ आज सुबह में लक्ष्मणझूला क्षेत्र स्थित नाग बाबा तिराह जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के नाम पते क्रमशः नैना पत्नी अमजद निवासी फरीदपुरी दिल्ली उम्र 24 वर्ष,प्रिया पत्नी सरजू निवासी फरीदपुरी दिल्ली उम्र 40 वर्ष,प्रीति पत्नी गोविंद निवासी फरीदपुरी दिल्ली,साक्षी पत्नी धर्म सिंह निवासी फरीदपुरी दिल्ली उम्र 18 वर्ष ,कोमल पत्नी वृष निवासी फरीदपुरी दिल्ली उम्र 20 वर्ष, सोनिया पत्नी नीरज पता फरीदपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष और शारदा पत्नी अमन पता फरीदपुरी दिल्ली उम्र 30 वर्ष है।

टप्पेबाज गिरोह की महिला सदस्यों से पूछताछ करने पर मालूम चला है कि वह चार धाम यात्रा और मेले त्योहार पर ही गैंग बनाकर ऐसे स्थानो पर आते हैं। वहां पर गंगा घाट और अन्य स्थानों पर बैठकर ध्यान और घूमने वाली महिलाओं को अपनी बातों में उलझा कर उनके कीमती बैग और सामान की चोरी करती हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने यह भी बताया कि वह पूर्व में प्रयागराज, हरिद्वार और नासिक में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं । साथ ही गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करने पर मालूम चला है कि वह सभी आपस में पारिवारिक रिश्तेदार हैं और काफी समय से यह काम कर रही है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की महिला टप्पेबाज गिरोह के पकड़े गए सभी सदस्यों के अपराधिक इतिहास की जानकारी करने के लिए राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के साथ ही राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है ।

अभियुक्त गण को आज मुकदमे में न्यायिक रिमांड ओर विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय पौड़ी भेज दिया गया है वही थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया है की लक्ष्मणझूला पुलिस ऐसे घटनाओं में शामिल हो रहे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगी,फ्लाइंग स्क्वायड पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उत्तम रमोला अपर उप निरी. मनाली राठी हेड कां सुवर्धन, केसर सिंह राजीव कवि शामिल रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*