उत्तराखण्ड न्यूज़

सगोड़ा में त्वरित समाधान दल की बैठक आयोजित…

मीडिया लाइव, पौड़ी: विकासखंड एकेश्वर के ग्राम पंचायत सगोड़ा त्वरित समाधान दल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। बैठक में कुल 6 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने सगोड़ा गांव की सड़क का पक्कीकरण कराने, सड़क निर्माण से प्रभावित 12 परिवारों को मुआवजा दिलाने, घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की झूलती तारों को दुरुस्त करने और जलागम प्रबंधन द्वारा निर्मित क्षतिग्रस्त सिंचाई टैंक की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण से पेंशन व बाल विकास विभाग से पोषण किट से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

बैठक में खंड विकास अधिकारी एकेश्वर नरेश सुयाल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी उदित कुमार वर्मा, ग्राम प्रशासक वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।  

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*