उत्तराखण्ड न्यूज़

डीएम ने ली गुड गवर्नेंस से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

मीडिया लाइव, पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को एनआईसी कक्ष में गुड गवर्नेंस से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागीय कार्यों का संचालन प्रभावी और जवाबदेह तरीके से करें।

आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पौड़ी शहर में अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से नहीं लेने पर उपजिलाधिकारी व नगर पालिका ईओ पौड़ी से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इसके साथ ही लोनिवि, पीएमजीएसवाई और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 15 दिनों के भीतर जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करें।

शहरी स्वच्छता पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने नगर निकाय के अधिकारियों को नालियों की साफ-सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने पशुपालन विभाग को जिले की सभी गौशालाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग से संबंधित समस्या सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पर आती है, तो संबंधित अधिकारी उसका त्वरित समाधान कर उसकी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*