शिक्षा-खेल

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी…

मीडिया लाइव, रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे सामने आ गए हैं. छात्र लंबे समय से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubsc.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, रिजल्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी हैं।

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर से परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। बता दें कि, 10वीं में 90.77 फीसदी छात्रों से परीक्षा पास की है जबकि 12वीं में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं क्लास में अनुष्का राणा टॉपर हैं. उनको 98.60 फीसदी अंक मिले हैं। अनुष्का गवर्मेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून की छात्रा हैं।

12वीं के टॉपर: टॉपर बनीं अनुष्का राणा को 500 में से 493 अंक मिले हैं. केशव भट्ट और कोमल कुमारी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। दोनों को ही 500 में से 489 अंक के साथ 97.80 फीसदी हासिल हुए हैं. केशव भट्ट एसपीआईसी कारबारी ग्रांट, देहरादून के छात्र हैं। वहीं, कोमल कुमारी गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईसी, उत्तरकाशी की छात्रा हैं।

12वीं में आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है. आयुष सिंह रावत को 96.80 फीसदी मिले हैं. आयुष ने 500 में से 484 नंबर प्राप्त किए हैं। आयुष सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के छात्र हैं।

इसी के साथ ही 12वीं का टोटल पास फीसदी 83.23 फीसदी रहा है। इसमें 86.20 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं जबकि 83.23 फीसदी छात्र पास हुए।

10वीं में बागेश्वर निवासी कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है. उनके साथ संयुक्त रूप से जतिन जोशी भी पहले स्थान पर हैं। दोनों छात्रों को 496/500 यानी 99.20 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। कमल सिंह चौहान विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा, बागेश्वर के छात्र हैं। वहीं, जतिन जोशी हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के छात्र हैं।

दूसरे नंबर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी की छात्रा कनकलता रहीं। उन्होंने 495/500 हासिल कर कुल 99% अंक प्राप्त किए हैं। कनकलता बिष्ट ने कहा की मेहनत करने से सब हासिल किया जा सकता है। कनकलता आगे जाकर वकील बनना चाहती हैं.।बताया कि उनका गणित सबसे अच्छा और मनपसंद विषय है। जबकि गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के छात्र दिव्यम और सीएआईसी अगस्त्यमुनि, यूएस नगर की छात्रा दीपा जोशी ने संयुक्त रूप से 494/500 कुल 98.80% अंक हासिल किए हैं। इसी के साथ हाईस्कूल का कुल पास फीसदी 90.77 फीसदी रहा है. इसमें 93.25 प्रतिशत छात्राएं जबकि 88.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*