पर्यटन सैर सपाटासरकार/योजनाएं

उत्तराखण्ड में शीतकाल में भी पर्यटक आएंगे : सीएम

मीडिया लाइव, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेक राज्यों से आए योग प्रेमियों का भी स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आये योग प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यारम्भ के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने नरेंद्रनगर में आयोजित जी-20 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान दुनिया के विभिन्न देशों से आए मेहमान देवभूमि के आध्यात्म और योग का अनुभव साथ लेकर गए। योग नगरी ऋषिकेश ने भारत ही नहीं अपितु दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। यही कारण है कि ऋषिकेश दुनिया भर के योग और शांति प्रेमी लोगों की पहली पसंदीदा जगह बन गया है।

मुख्यमंत्री ने हर्षिल में प्रधानमंत्री के भ्रमण का जिक्र करते हुए कहा कि अब उत्तराखण्ड राज्य में शीतकाल में भी पर्यटक आएंगे। प्रधानमंत्री ने पूरे देश के लोगों से शीतकाल के समय में उत्तराखण्ड आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड में ‘घाम तापो पर्यटन’ को भी बढ़ावा देने की बात की है। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के पर्यटकों को आगामी कुंभ व नंदा राजजात के लिए भी आमंत्रित किया।

इस अवसर पर परमार्थ के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, जिलाधिकारी श्री आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, साध्वी भगवती सरस्वती सहित देश-विदेश से आए पर्यटक उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*