करप्शन/क्राइम

निकाय चुनाव के लिए पहला मतदान प्रशिक्षण

मीडिया लाइव, चमोली: निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को 304 मतदान अधिकारियों को पहला प्रशिक्षण दिया गया। पीजी कॉलेज के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित प्रशिक्षण में जिले की 4 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के लिए तैनात 128 पीठासीन अधिकारी एवं 128 मतदान अधिकारी प्रथम, 20 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 28 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि सभी मतदान अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, जहां पर भी कोई संदेह हो तो बेझिझक होकर वहीं पर डाउट क्लियर कर लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को मतदान की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखते हुए समय से सभी काम पूर्ण करें। कहा कि मतदान पेटी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का चेकलिस्ट से मिलान कर अवश्य लें। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को समय पर डायरी भरने तथा मतदाता पहचान पत्र के तौर पर जो भी दस्तावेज मान्य हैं उनकी सभी कार्मिकों को जानकारी रखने को कहा। कहा कि मतदान से पहले की प्रक्रिया भी निर्वाचन में बहुत महत्वपूर्ण होती है।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान का व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ विभिन्न प्रकार के मतपत्रों को भरने व मतपेटी को शील करने की जानकारी दी गई। इस दौरान नोडल प्रशिक्षण आनंद सिंह, मास्टर ट्रैनर मनोज तिवारी, ए पी डिमरी सहित अन्य ट्रैनर उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*