उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइमजन समस्याएंसरकार/योजनाएं

सीएम ने किया म्यांमार में फंसे उत्तराखंडियों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध…

मीडिया लाइव, देहरादून: म्यांमार में चल रहे फर्जी कॉल सेंटरों में देश के तमाम लोगों को अगवा कर जबरदस्ती काम करवाया जा रहा है। इन्ही कॉल सेंटर्स में काम करने के लिए उत्तराखंड के भी 24 लोगों को अगवा किया गया है। इन सभी को कॉल सेंटर में काम करने के लिए जबरदस्ती मजबूर किया जा रहा है। इन 24 लोगों में 15 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बातचीत की। जिसमें उन्होंने म्यांमार में फंसे उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 20 लोगों को थाईलैंड में अगवा कर लिया गया। इसके बाद मई महीने में उन्हें घोटाले के कॉल सेंटर में काम करने के लिए बंदूक की नोंक पर म्यांमार ले जाया गया। उन सभी को आईटी और रेस्टोरेंट में नौकरी दिलाने का दावा कर थाईलैंड ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि वे दुनिया भर के उन लोगों के साथ ठगी करेंगे, जो सेवानिवृत्त हैं और जिनके नाम पर सिर्फ़ पेंशन है।

सीएम ने फोन पर विदेश मंत्री से बातचीत करते हुए स्थिति की जानकारी दी. साथ ही बताया कि म्यांमार के कॉल सेंटरों में उत्तराखंड के 15 से अधिक पुरुषों और नौ महिलाओं को अगवा कर लिया गया है। म्यांमार में उनके साथ जबरदस्ती की जा रही है। जिसके चलते पीड़ितों के परिजनों को परेशानी और मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। इस घटना से उत्तराखंड के लोगों में भी भय बना हुआ है। जिसको देखते हुए सीएम धामी ने विदेश मंत्री से सहायता की अपेक्षा की है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*