उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़

केदारघाटी में करीब 4 हजार लोगों के फंसे होने की सूचना है, रेस्क्यू अभियान जारी…

मीडिया लाइव, रुद्रप्रयाग, देहरादून:  केदारघाटी में बुधवार को भारी बारिश से लिंचोली के समीप जंगलचट्टी में बादल फटने से रामबाड़ा, भीमबली लिंचोली का रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया। जिसके बाद से जिला प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में लगा है। एयर लिफ्ट में तेजी लाने के लिए वायु सेना का चिनूक एवं एमआई-17 हेलीकॉप्टर भी शुक्रवार सुबह गौचर पहुंच गए हैं। एमआई-17 ने एक चक्कर लगाकर 10 लोगों को रेस्क्यू कर गौचर पहुंचा दिया है। उधर भीमबली और लिंचोली से भी यात्रियों को एयर लिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। वहीं केदारघाटी में करीब 4 हजार लोगों के फंसे होने की सूचना है।

भारी बारिश से विजिबिलिटी हुई कम: रुद्रप्रयाग कंट्रोल रूम से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखी जा रही है। केदारनाथ में लगातार मौसम खराब हो रहा है, विजिबिलिटी लगभग ना के बराबर है, जिससे रेस्क्यू करने में दिक्कतें आ रही हैं। विजिबिलिटी कम होने की वजह से एमआई-17 और चिनूक हेली भी उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी हर्षवर्द्धनी सुमन ने बताया कि रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है।

रेस्क्यू अभियान किया तेज:अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्री सुरक्षित हैं. कल की भांति आज भी लिंचोली, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड व सोनप्रयाग से रेस्क्यू कार्य निरंतर जारी है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि किसी का अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो रुद्रप्रयाग पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 7579257572 व 01364-233387 पर उनका विवरण नोट कराए। फिलहाल विभिन्न पड़ावों में रुके सभी यात्री सुरक्षित हैं तथा इन स्थानों पर प्रशासन के स्तर से भोजन, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. सुबह से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग केदारघाटी में मौजूद रहकर रेस्क्यू कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं।

भारी बारिश से विजिबिलिटी हुई कम: रुद्रप्रयाग कंट्रोल रूम से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखी जा रही है। केदारनाथ में लगातार मौसम खराब हो रहा है, विजिबिलिटी लगभग ना के बराबर है, जिससे रेस्क्यू करने में दिक्कतें आ रही हैं। विजिबिलिटी कम होने की वजह से एमआई-17 और चिनूक हेली भी उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी हर्षवर्द्धनी सुमन ने बताया कि रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है।

रेस्क्यू अभियान किया तेज:अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्री सुरक्षित हैं। कल की भांति आज भी लिंचोली, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड व सोनप्रयाग से रेस्क्यू कार्य निरंतर जारी है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि किसी का अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो रुद्रप्रयाग पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 7579257572 व 01364-233387 पर उनका विवरण नोट कराए. फिलहाल विभिन्न पड़ावों में रुके सभी यात्री सुरक्षित हैं तथा इन स्थानों पर प्रशासन के स्तर से भोजन, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। सुबह से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग केदारघाटी में मौजूद रहकर रेस्क्यू कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं।

बता दें कि बीते दिन भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रूट पर दो पुल बहने के साथ ही गौरी कुंड में तप्तकुंड वॉश आउट हो गया है। जिसके बाद केदारनाथ धाम की यात्रा रोकी गई है। इसके अलावा, टिहरी जखन्याली में बादल फटने से होटल मलबे में बह गया। जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रदेश में भारी बारिश से तमाम जगहों पर आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*