उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएं

बाघ के हमले में महिला की मौत…

मीडिया लाइव, कालागढ़ : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में घर के आंगन में बर्तन धो रही एक महिला पर बाघ झपट गया। परिजनों के शोर मचाने पर वह महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला। इस घटना में महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक टीना घर के आंगन में बर्तन धो रही थी, इस दौरान भाग ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर टीना का पति नितिन और आस पास के लोगों ने शोर मचाया। जिस पर बाघ टीना को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। वहीं, बाघ के हमले में टीना बुरी तरह से घायल हो गई।

ऐसे में परिवार के सदस्य आनन-फानन में टीना को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने टीना को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, टीना की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, पुलिस ने टीना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ क्षेत्र में टीना पत्नी नितिन (उम्र 22 वर्ष) अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। तभी एक बाघ दीवार फांदकर अंदर आया और टीना पर हमला कर दिया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*