उत्तराखण्ड न्यूज़

चमोली में इन पोलिंग स्टेशन में होगा बदलाव

मीडिया लाइव: जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि विद्यालयों के नाम उच्चीकरण, मतदेय स्थलों के भवन क्षतिग्रस्त होने, मतदेय स्थल भवन का नाम परिवर्तन होने के कारण तथा राजनैतिक दलों से मिले प्रस्तावों पर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थल परिवर्तन हेतु अपनी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि जिन मतदेय स्थलों में परिवर्तत हुआ है उनमें 04-बद्रीनाथ विधानसभा के मतदेय स्थल रा.प्रा.वि. देवग्राम के स्थान पर आंगनबाडी केन्द्र देवग्राम तथा रा.प्रा.वि. गंजेड के स्थान पर रा.प्रा.वि. संगूड को स्वीकृति मिली है। 05-थराली के अन्तर्गत रा.प्रा.वि. कुरूड के स्थान पर रा.प्रा.वि. कुण्डबगड़, रा.प्रा.वि कनोल के स्थान पर रा.उ.मा.वि. कनोल तथा राप्रावि लांखी के स्थान पर रा.उ.मा.वि. लांखी को नया मतदेय स्थल स्वीकृत किया गया है। 06-कर्णप्रयाग के अन्तर्गत रा.प्रा.वि थिरपाक के स्थान पर राइका थिरपाक तथा राप्रावि माथर के स्थान पर रा.जू.हा. मलेठी में मतदेय स्थल बनाने की स्वीकृति मिल गई है।
 
जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 04-बद्रीनाथ सभा क्षेत्र के तहसील जोशीमठ के अन्तर्गत हिमाच्छादित 09 मतदेय स्थलों के माईग्रेट मतदाताओं को उनके निचले वाले शीतकालीन प्रवास स्थान के निकट मतदेय स्थलों पर मतदान की सुविधा दी जाऐगी। इन सभी 09 बूथों पर 3710 मतदाता है। जिसमें राइका माण के 806, राप्रावि नीति के 248, राप्रावि गमशाली के 755, राप्रावि कैलाशपुर के 205, राप्रावि झेलम के 370, राप्रावि कोषा के 251, राप्रावि जुम्मा के 169, राप्रावि द्रोणागिरी के 360 तथा राप्रावि मलारी के 546 मतदाता है। इन सभी मतदेय स्थलों के मतदाताओं को उनके निचले शीतकालीन प्रवास स्थानों पर ही मतदान की सुविधा दी जाऐगी।
सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*