उत्तराखण्ड न्यूज़पर्यटन सैर सपाटा

सुगम पर्यटन : यमनोत्री रोप-वे के लिए सरकार और निजी कम्पनी के बीच हुआ अनुबंध

मीडिया लाइव, देहरादून : आज मुख्यमंत्री आवास में यमुनोत्री रोप-वे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग, निजी निर्माण कंपनी एस.आर.एम. इंजीनियरिंग और एफआईएल इंडस्ट्री प्रा. लि. के बीच अनुबंध किया गया। मुख्यमंत्री पीएस धामी ने कहा कि इस रोप-वे परियोजना के पूर्ण होने के बाद यमुनोत्री धाम अपने शीतकालीन स्थल खरसाली से जुड़ जायेगा। इसके बाद मात्र 15-20 मिनट में श्रद्धालु खरसाली से यमुनोत्री पहुंच जाएंगे इससे वे प्रदूषण मुक्त प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद उठा पाएंगे।

यह करार मुख्यमंत्री धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में किया गया है। इस बारे में पर्यटन मंत्री ने कहा कि खरसाली से यमुनोत्री धाम तक बनने वाला यह रोप-वे मां यमुना के ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन धामों को एक साथ जोड़ने एवं उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं में एक नया अध्याय शुरू करने का काम करेगा। महाराज ने कहा कि इस परियोजना का काम तय सीमा में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

यमुनोत्री धाम के लिए बनने वाला 3.38 KM लंबा यह रोप-वे मोनोकेबल डिटैच्चेबल प्रकार का होगा। जिसका निर्माण फ्रांस और स्विटजरलैंण्ड की तर्ज पर किया जायेगा। इस रोप-वे की यात्री क्षमता एक घंटे में लगभग 500 लोगों को ले जाने की होगी। रोप-वे के एक कोच की क्षमता आठ लोगों की होगी। यमुनोत्री को रोप-वे से जोड़ने के साथ ही पार्किंग, आवासीय व्यवस्था, रेस्टोरेंट के निर्माण भी प्रस्तावित हैं। लगभग 166.82 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले रोप-वे का लोअर टर्मिनल खरसाली में 1.787 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जायेगा, जबकि अपर टर्मिनल 0.99 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जायेगा। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, ले. कमान्डर दीपक खण्डूरी (से.नि.) निदेशक अवस्थापना, अविरल जैन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्वनि पुण्डीर (से.नि.) समेत कई लोग उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*