उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

UKPSC: थ्री लेयर सुरक्षा में16 परीक्षा केंद्रों पर PCS मेंस एग्जाम !

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड के 16 केंद्रों पर UKPSC की पीसीएस मेंस की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है। एग्जाम सेंटर के पास धारा-144 लागू है। प्रशासन ने किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल नए नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। बावजूद आयोग के लिए ये एग्जाम अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

देहरादून/हरिद्वार/हल्द्वानी: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रदेश में 16 केंद्रों पर पीसीएस मेंस की परीक्षा करा रहा है। परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर के पास धारा-144 लागू है और छात्रों को कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया है। एग्जाम के दौरान अभ्यर्थियों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है और हर सेंटर पर पूरे परीक्षा का वीडियोग्राफी कराया जा रहा है।

एग्जाम सेंटर के बाहर अभिभावकों का कहना है कि इस बार हो रही परीक्षा को लेकर उनके मन में किसी भी तरह का कोई संशय नहीं है. परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है और उनके बच्चों को सफलता जरूर मिलेगी, थ्री लेयर सिक्योरिटी में परीक्षा।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून के 16 सेंटरों पर परीक्षा हो रही है। हरिद्वार में परीक्षा के लिए पांच सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें 1716 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। बात देहरादून की करें तो सात एग्जाम सेंटर पर 2213 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।

उधर, कुमाऊं के लिए हल्द्वानी में चार एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें 1707 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं. वहीं, परीक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की टीमें भी अलर्ट हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल नए नकल विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पीसीएस मुख्य परीक्षा 23-26 फरवरी के बीच होगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोडवेज बसों में अभ्यर्थी अपने सेंटर तक फ्री यात्रा कर सकेंगे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*