उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

ट्रांसफर रुकवाने में जुटे कई अफसर, वन मंत्री सुबोध बोले- दबाव में नहीं आऊंगा

देहरादून: फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में (Uttarakhand Forest Department) में कुछ दिन पहले ही बड़ी संख्या में आईएफएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इसके बाद अब कभी भी दूसरी सूची जारी हो सकती है। लेकिन उत्तराखंड में अफसशाही की जो परंपरा है, उसका किसी भी सरकार का कुछ पर कोई फर्क नहीं पड़ता। अब चर्चा जोरों पर है कि हाल ही में जिन अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हो चुकी है, उनमें से कई अफसर अपनी तैनाती रुकवाने की कोशिशों में लगे हैं। वहीं इस चर्चा पर वन मंत्री सुबोध उनियाल का साफ कहना है कि स्थानांतरण को पारदर्शी बनाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए कोई दबाव सहन नहीं किया जाएगा।

अब खबर विस्तार से : प्रदेश में फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारियों का लंबे समय बाद स्थानांतरण (Uttarakhand IFS Officer Transfer) किया गया, तो कई अफसर अपनी नई तैनाती को रुकवाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं. खबर है कि वन मंत्री सुबोध उनियाल पर तबादलों को रोके जाने का बड़ा दबाव आ रहा है। हालांकि सुबोध उनियाल ये साफ कर चुके हैं कि जो तबादले हुए हैं, वह पूरी तरह से पारदर्शी हैं और उन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

बता दें कि वन विभाग में वन मुख्यालय से लेकर जिलों में डीएफओ तक की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। ऐसे में कई अफसर हैं जो नई तैनाती से खुश नहीं हैं और वह अब हर हथकंडा अपनाकर अपनी तैनाती के आदेश को रुकवाना चाहते हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कुछ रिक्त पदों पर अभी दूसरी सूची जारी हो सकती है और सामान्य तबादले किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस बार भी तबादलों को पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी बताया।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*