उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : रुड़की में पहले तमंचे के बल पर दुष्कर्म, फिर पंचायत का निकाह का फरमान, अब दहेज का मुकदमा दर्ज

मीडिया लाइव,रुड़की/हरीद्वार: रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में तमंचे की नोक पर पहले दुष्कर्म उसके बाद शादी और बाद में वर वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मामला कोतवाली पहुंचा। वहां लड़की पक्ष की शिकायत पर वर पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

MEDIA LIVE : यमनोत्री धाम वाली सड़क पर भारी जाम, बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन ने लगाई रोक, फ़िलहाल हाइवे बंद !

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली में एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि बीती 13 अप्रैल को उसके माता पिता उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स अस्पताल में गए थे। वो लोग देर रात तक वापस नहीं लौटे। युवती ने बताया कि गर्मी के कारण वह अपने भाई और बहनों के साथ घर के बरामदे में सोई हुई थी। रात में गांव का ही एक युवक घर में घुस आया।

MEDIA LIVE : तीन दिन से लापता युवक की लाश बरामद , आरोपियों ने किया गुनाह कबूल!

युवती का आरोप है कि युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को घर पहुंचने पर दी। इस पर परिजनों ने युवक के घर जाकर विरोध किया। बाद में गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों की मध्यस्थता में पंचायत बैठाई गई। पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों का विवाह कर दिया जाए। तारीख तय होने के बाद 16 मई को दोनों की शादी कर दी गई।

MEDIA LIVE: एक बेटी की कलंक कथा : पिता पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप, दो साल बाद मिला न्याय !

युवती के अनुसार इस दौरान युवक के परिजनों ने शादी का पंजीकरण करवाने से पहले पांच लाख रुपये की नकद और मोटर साइकल की मांग कर डाली। पीड़िता के अनुसार उसके परिजनों ने युवक व उसके परिवार के लोगों से इस संबंध में बात करनी चाही। इस पर युवक और उसके परिवार के लोगों ने उसके मायके वालों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में युवती के परिजनों को चोटें भी आई हैं।

MEDIA LIVE : एससी भोजन माता के हाथ का खाना नहीं खाने का मामला !

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मंगलौर कोतवाली के एसएसआई रफत अली ने बताया कि 8 नामजद आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केस की जांच महिला एसआई अंशु चौधरी को सौंपी गई है।

MEDIA LIVE : INVESTIGATION : आठ अफसर 19 दिन में कैसे करेंगे 697 सहकारी समितियों की जांच ?

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*