उत्तराखण्ड न्यूज़

RTI पर कार्यशाला

मीडिया लाइव : राज्य सूचना आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रशिक्षक वी.एम. ठक्कर एवं कुंवर सिंह रावत ने आज जिला पंचायत सभागार पौड़ी में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला में जनपद स्तरीय लोक सूचना अधिकारियों एवं विभागीय अपीलीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षकों ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 एवं उत्तराखण्ड सूचना का अधिकार नियमावली, 2013 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने कार्यालयों में सूचना के अधिकार से संबंधित कार्यां की जानकारी लेते हुए कार्यां में आने वाली कठिनाईयों को निस्तारित करने की जानकारी दी। कहा कि इस प्रक्रिया में समय की बध्यतता महत्वपूर्ण है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए समय के भीतर आवेदित सूचना को निस्तारित करें।प्रशिक्षक बी.एम. ठक्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड सूचना का अधिकार नियमावली 2013 दिनांक 28 जून, 2016 से लागू हुई, जिसमें कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की अपेक्षा कुछ रियायते दी गई है। कहा कि सहायक लोक सूचना अधिकारी आवेदक के पत्र को प्रपत्र 1 में तैयार कर 03 दिन के अन्दर लोक सूचना अधिकारी को प्रस्तुत करेगा, जबकि सूचना अगर धारित है तो लोक सूचना अधिकारी उसे आवेदनकर्ता को 30 दिन के अन्दर उपलब्ध करायेगा और यदि विभाग से संबंधित नहीं है, तो उसे 5से 7 दिन के अन्दर संबंधित विभाग को ट्रांसफर करेगा। कहा कि कई बार आवेदनकर्ता द्वारा एक ही विभाग से कई विभागों की सूचना मांग ली जाती है, ऐसी स्थिति में अपने विभाग से संबंधित बिन्दुओं की सूचना देते हुए अन्य बिन्दुओं की सूचना के लिए संबंधित को भी अवगत कराते हुए किसी एक विभाग को ट्रांसफर कर दें।

प्रशिक्षक कुंवर सिंह रावत ने भी लोक सूचना अधिकार के अन्तर्गत धारा 2(च) , 7-5, धारा 7-6, धारा 8-1(ज), धारा 9, धारा 11 आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी आर.टी.आई./पीडी डीआरडीए, पौड़ी दीपक रावत ने भी सूचना अधिकार 2005 के तहत आवेदित सूचनाओं को सुगमता से निस्तारित करने हेतु विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर कर्णसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हरिराम यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डी.पी. पुरोहित सहित समस्त लोक सूचना अधिकारी एवं विभागीय अपीलीय अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*