हेल्थ-केयर

कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रोन’ पर WHO ने चेताया, कहा- इसे माइल्ड समझने की न करें गलती

मीडिया लाइव, हेल्थ डेस्क : दुनिया भर में तबाही मचा चुके कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोण को लेकर हर रोज नई जानकारियां और शोध सामने आ रहे है। इस वैरिएंट की संक्रमण दर बहुत तेज बताई जा रही है । WHO On Covid: 2 जनवरी 2022 तक वैश्विक स्तर पर कुल 289 मिलियन कोरोना मामले सामने आए जबकि 5.4 मिलियन से अधिक मौतें हुई. पिछले हफ्ते महामारी में अब तक COVID-19 मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई.

Corona Omicron Threat: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के ओमिक्रोन संक्रमण को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) ने चिंता जाहिर की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को कहा कि 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 के सप्ताह के दौरान दुनियाभर में रिकॉर्ड 9.5 मिलियन नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए. ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण के मामलों में ‘सुनामी’ की वजह से दुनियाभर में स्वास्थ्य प्रणाली (Health System) पर बुरा असर पड़ा.

वैश्विक स्वास्थ्य की ओर से गुरुवार को जारी COVID-19 साप्ताहिक महामारी विज्ञान अपडेट (Weekly Epidemiological Update) में कहा गया है कि 27 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 के हफ्ते के दौरान अक्टूबर के बाद संक्रमण के नए मामलों की वैश्विक संख्या में उससे पिछले हफ्ते की तुलना में तेजी से 71 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई.

ओमिक्रोन के प्रकोप से हेल्थ सिस्टम पर असर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस दौरान नई मौतों की संख्या में 10 फीसदी की कमी आई. पिछले हफ्ते के दौरान 9.5 मिलियन संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं जबकि 41 हजार से अधिक नई मौतें हुई हैं. 2 जनवरी 2022 तक वैश्विक स्तर पर कुल 289 मिलियन मामले सामने आए हैं जबकि 5.4 मिलियन से अधिक मौतें हुई. WHO के महानिदेशक टेड्रस अधनम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा कि पिछले हफ्ते महामारी में अब तक COVID-19 मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई थी. हम निश्चित रूप से जानते हैं कि यह मामलों को कम करके आंका गया है क्योंकि रिपोर्ट की गई संख्या छुट्टियों के आसपास टेस्टिंग के बैकलॉग को नहीं दर्शाती.

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*