मौसम

उत्तराखंड: बारिश ने बरपाया कहर…

मीडिया लाइव, बेरीनाग: बारिश ने कहर बरपा दिया है। गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई। कुमाऊं मंडल के और राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में गुरुवार शाम को आई बारिश ने भारी कहर बरपाया।

खबर के मुताबिक यहां कुछ इलाकों में तो बादल फटने जैसे हालत हो गए थे। बताया जा रहा है कि बेरीनाग के चौडमन्या क्षेत्र के सिंगोली और अंगनियागाड़ा गांव के ऊपरी हिस्से में जोरदार बारिश हुई है, जिससे गांव में पहाड़ी से भारी मलबा आ गया है। गांव को जोड़ने वाले पैदल रास्ते तक ध्वस्त हो गये हैं। खेतो में मलबा जाने से फसल बर्बाद हो गई है। वही कई घर खतरे की जद में आ गये हैं। गाय को बांधने वाले गोठ तक में पानी घुस गया।

वहीं जानवरों के लिए गांव में जगह-जगह बनाये घास के लूठे तक बह गये हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें ऐसा लगा है कि जैसे गांव के ऊपर हिस्से में बादल फटा हो। ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी है। राहत की बात ये है कि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज बिष्ट ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। इधर बारिश के कारण राईआगर चौडमन्या कमतोली मोटर मार्ग में सिंगोली के पास मार्ग में पेड़ गिरने से जगह जगह मार्ग बंद हो गया है। वही विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के कारण भारी नुकसान की सूचना मिल रही है।

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिन बारिश के लिहाज के उत्तराखंड पर भारी रहेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ चारधाम यात्रियों को भी ख़ास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है।

फीचर इमेज : प्रतीकात्मक

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*