उत्तराखण्ड न्यूज़

शहरी विकास मंत्री ने की इस केंद्रीय योजना की समीक्षा…

मीडिया लाइव, देहरादून: शहरी विकास मंत्री उत्तराखण्ड ने  प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक का आयोजन विधान सभा भवन स्थित सभागार में हुआ। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में यह योजना मार्च 2022 से शुरू  हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बीएलसी के माध्यम से 36 परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है जिसमें लगभग 25 हजार 972 स्वीकृत आवास में से लगभग 12 हजार 144 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा लगभग 11 हजार 962 आवास निर्माणाधीन हैं।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ईएचपी के माध्यम से 20 परियोजनाएं संचालित हैं जिसके अन्तर्गत लगभग 15 हजार 960 आवास स्वीकृत किये गये हैं जिनमें लगभग 14 हजार 248 आवास निर्माणाधीन हैं जबकि लगभग 1696 आवास पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2024 तक अवशेष कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगे।

मंत्री ने कहा कि हमारा मकसद है कि हर गरीब को छत मुहैया करायी जाए तथा लाभार्थी को ससमय इसका लाभ मिले इसके लिए हमारा विभाग प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 के बाद से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों में तेजी आयी है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 3 करोड़ मकानों की स्वीकृति देशभर में दी गई है जिनमें से 1 करोड़ मकान शहरी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के कार्य 2024 से 2029 तक किये जायेंगे जिसमें विभाग द्वारा एमओयू किया कर कार्ययोजना तैयार की गयी है तथा बहुत जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 पर कार्य शुरू किया जायेगा।

इस अवसर पर बैठक में सचिव शहरी विकास, नितेश कुमार झा, अपर सचिव/निदेशक शहरी विकास, नितिन भदौरिया, सं.मु.प्र., उत्तराखण्ड आवास विकास परिषद, पीसी दुम्का एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*