उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़

आतंकी हमले में घायल हुए दो सैनिकों की मौत…

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दो सैनिकों की मौत हो गई, जिससे इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इससे पहले गुरुवार को सेना के दो पोर्टरों की मौत हुई थी, जबकि एक अन्य पोर्टर और एक सैनिक घायल हुए थे। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पर्यटक स्थल गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर बल के एक वाहन पर अचानक हमला कर दिया था।

सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आतंकवादियों ने शाम को बोटा पाथरी इलाके में सेना के वाहन पर उस समय गोलीबारी की जब वह अफरावत रेंज में नागिन चौकी की ओर जा रहा था। दो कुलियों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों में से दो की हालत गंभीर है। वाहन पर हमला होने के बाद सेना के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि एक आतंकवादी समूह ने गर्मियों की शुरुआत में घुसपैठ की थी और अफरावत रेंज के ऊंचे इलाकों में घुसपैठ की थी. कुछ दिनों पहले ही बोटा पाथरी क्षेत्र हाल ही में पर्यटकों के लिए खोला गया है।

वहीं, इस आतंकी हमले पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी में हाल में हुए हमलों की संख्या गंभीर चिंता का विषय है। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि उत्तरी कश्मीर के बोटा पथरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए हमले की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसके परिणामस्वरूप कुछ लोग हताहत और घायल हुए हैं। कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है। मैं इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और इस हमले में मारे गए लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग पूरी तरह से और जल्दी ठीक हो जाएं।

पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ने भी हमले की निंदा की है. इस बीच, भाजपा के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने हमले की निंदा की और केंद्र शासित प्रदेश में शांति और सौहार्द को अस्थिर करने की कोशिश करने के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले रविवार को भी एक हमला हुआ था। बता दें, मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में जेड-मोड़ सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी में छह गैर-स्थानीय मजदूरों और एक स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई थी।

इससे पहले 18 अक्टूबर को शोपियां जिले में बिहार के एक मजदूर की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया था।

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*