उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएंमौसम

अति वृष्टि से पौड़ी के बीरोंखाल इलाके में दो सड़कें बंद…

मीडिया लाइव, पौड़ी : बीरोंखाल विकासखंड के बैजरो क्षेत्र में दोपहर बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब तीन घंटे की बारिश में पचराड गाड और पूर्वी नायर नदी सहित तमाम गदेरे उफना गए। इससे सुकई गांव के पास बुआखाल-काशीपुर एनएच का करीब 20 मीटर का हिस्सा और बैजरो-पोखड़ा मार्ग का करीब 30 मीटर का हिस्सा वॉश  आउट हो गया। इससे दोनाें सड़कें बंद होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

लोनिवि एनएच खंड व बैजरो खंड ने सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगा दी हैं। जिस पर लगातार काम चल रहा है। इधर, कुणझोली गांव में बारिश के कारण आए मलबे में एक कार दबने की सूचना ही। इसके अलावा फरसाड़ी में एक घर का बाथरूम बह गया है। वहीं कई आवासीय भवनों में मलबा घुस गया है। अति बारिश से यहां भू-कटाव से कई भवनों को खतरा पैदा हो गया है।

इलाके का मौसम दिनभर से ही उमासभरा हुआ था। लेकिन अचानक दोपहर बाद मल्ली देवा क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों पर जोरदार गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब तीन घंटे तक चली बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। फरसाड़ी गांव के पास पंचराड़ गदेरा उफान पर आने से गांव में कई घरों में मलबा घुस गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कुणजोली गांव के ऊपर बादल फटने जैसी हालात महसूस की गई। इससे लोग दशहत में आ गए। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा आने से एक कार दब गई।  बैजरो-पोखड़ा मार्ग फरसाड़ी के पास पूरी तरह बह गया। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी मौके पर पहुंचे।
\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*