उत्तराखण्ड न्यूज़

113 मतदान टोलियों को दिया प्रशिक्षण प्रशिक्षण…

मीडिया लाइव, पौड़ी: नगर निकाय चुनाव के तहत चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी प्रेक्षागृह पौड़ी में 113 मतदान टोलियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रत्येक मतदान टोली में एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान कार्मिक शामिल किए गए हैं। प्रशिक्षण में कुल 452 मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया।शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण में प्रभारी नोडल अधिकारी दीपक रावत ने मतदान टोलियों को उनकी दायित्वों की संपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में मतदान को लेकर जो भी जानकारी दी जा रही है उसे गंभीरता से लें, जिससे मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान उन्होंने मतदान टोलियों को मतदान की समाप्ति पर पीठासीन अधिकारी को मतपत्र तैयार करना, मतदान पेटी और समस्त निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रपत्रों को आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षित रखना, पीठासीन अधिकारी को प्रत्येक दो घंटे में किसी भी समय डाले गये मतो की संख्या अभिनिश्चित करनी चाहिए और उसका मिलान करना, मतदाता के बायें हाथ पर अमिट स्याही लगाना सहित अन्य की जानकारी दी। वहीं नगर पालिका पौड़ी के हॉल में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को मत पेटिका को खोलने व बंद करने की जानकारी भी दी गई।प्रशिक्षण में प्रशिक्षण में सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक रणजीत सिंह नेगी, सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण स्वराज सिंह तोमर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय अतुल भट्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*