उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

आज ब्लड डोनर डे है

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा : हर साल दुनियाभर में 14 जून को रक्तदान दिवस मनाया जाता है। आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला चिकित्सालय में जाकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि आज ब्लड डोनेर डे है जो हर साल दुनियाभर में 14 जून को मनाया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान कहलाता है इससे न सिर्फ कई लोगों को जीवनदान मिलता है, बल्कि खुद डोनर के जीवन और स्वास्थ्य के लिए कई फायदे होते हैं। उन्होंने ने कहा कि भारत में हर साल 1 करोड़ ब्लड यूनिट की जरूरत पड़ती है, अगर कोई ब्लड ही डोनेट न करे तो फिर इस ब्लड की भरपाई कहां से होगी इसलिए रक्तदान हर मनुष्य के लिये बहुत जरूरी है। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान से खून पतला होता है, जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है रक्तदान करने से आपका दिल के साथ-साथ लिवर भी स्वस्थ रहता है। यही कारण है कि आपको सही समय पर रक्तदान करना चाहिए जिससे कि आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या ना हो।
इस अवसर पर 10 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किये जाने पर जिलाधिकारी ने उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा ब्लड बैंक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रभारी ब्लड बैंक डा. आर.एस. शाही, अल्मोड़ा अरर्बन कापरेटिव बैंक अध्यक्ष आनन्द बग्डवाल, बी.एस. मनकोटी, कैलाश गुरूरानी, गिरीश मल्होत्रा, दीप जोशी, हेमलता भट्ट, परितोष जोशी, डा. मनोज धानिक, अपर चिकित्साधिकारी डा. सविता हयांकी, रोहित भट्ट, कैलाश पाण्डे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*