उत्तराखण्ड न्यूज़

बैंक सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

मीडिया लाइव, चमोली : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चयनित बैंक सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 10 जनवरी से शुरू हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने गोपेश्वर नगर पालिका सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण 12 जनवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के सभी नौ विकास खंडों के एनआरएलएम समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। नेशनल रिसोर्स पर्सन सुधाकर सतपति प्रशिक्षण कार्यक्रम में सखियों को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दे रहे है

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बैंक सखियों को सीसीएल का उपयोग कर आजीविका संवर्धन के लिए काम करने पर जोर दिया। कहा कि इससे समूहों और प्रति व्यक्ति की आय बढेगी। उन्होंने बैंक सखियों को लगन के साथ प्रशिक्षण पूरा करने की बात कही।

नेशनल रिसोर्स पर्सन ने वित्तीय समावेशन एवं विद्या साक्षरता का विस्तार पूर्वक बताया। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, अटल पेंशन, कन्या, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल आयुष्मान, बैंक लिंकेज, केसीसी, नगद साख सीमा, टर्म लोन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में ग्रामीण वित्त समन्वयक संजय पुरोहित, जिला विषय विशेषज्ञ विजय कला, मनीष कुमार, पंकज कुमार, पंकज बिष्ट सहित बैंक सखी मौजूद थी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण वित्त समन्वयक संजय पुरोहित द्वारा किया गया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*