उत्तराखण्ड न्यूज़

जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

मीडिया लाइव,पौड़ी: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 12 जनवरी को जिले में आयोजित होने वाली पुलिस उप निरीक्षक एवं गुल्मनायक पुरूष परीक्षा के सफल सम्पादन हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न करवाने के निर्देश दिये। जनपद पौड़ी में 3 सेंटर बनाये गए हैं, जिसमें बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी व मेसमोर इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन तीनों परीक्षा सेंटरों में 669 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।

बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युत सहित अन्य की व्यवस्था समय रहते पूरी करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी सहित अन्य सामाग्री न हो। कहा कि चैकिंग के दौरान परीक्षार्थी के मोबाइल फोन व अन्य सामग्री अलग कक्ष में रखें। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को 11 से 02 बजे तक होने वाली परीक्षा सम्पन्न होने तक परीक्षा केंद्रों में धारा 163 लागू रहेगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पेपर होने से पूर्व व पेपर समाप्त होने पर तैनाती बनाने के निर्देश दिये। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी बनाये रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोषागार से पेपर ले जाते समय पूरी पुलिस बल भी तैनात रखें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन्न करवाएं। बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी में 240, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी 312 व मेसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में 117 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, एएसपी अनूप काला, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, जिलाधिकारी अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से विवेक कुमार बहुगुणा, खंड शिक्षाधिकारी पाबौ अमित चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*