उत्तराखण्ड न्यूज़

विशेषज्ञों की ये टीम बुधवार को धराली पहुंची

मीडिया लाइव, धराली: धराली में आपदा से प्रभावित क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण तथा इस घटना के संभावित कारणों को जानने के लिए शासन द्वारा गठित विशेषज्ञों की टीम बुधवार को धराली पहुंची।

विशेषज्ञों की इस टीम में उत्तराखण्ड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र (ULMMC) के निदेशक श्री शांतनु सरकार, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की (CBRI) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. डी. पी. कानूनगो, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के निदेशक श्री रवि नेगी, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर अमित कुमार एवं ULMMC के प्रधान सलाहकार श्री मोहित कुमार शामिल हैं।

विशेषज्ञों की इस टीम ने आज प्रभावित क्षेत्र में अनेक स्थलों पर जाकर आपदा से हुए नुकसान, उसकी प्रवृत्ति एवं कारणों की मौके पर व्यापक पड़ताल की। टीम ने मलबे के नमूनों को भी परखा तथा खीरगाड के प्रवाह क्षेत्र और मलबे के प्रसार का भी जायजा लिया। विशेषज्ञ टीम ने स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस टीम के स्थलीय निरीक्षण का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहेगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*