उत्तराखण्ड न्यूज़

पारदर्शिता से होगी मतगणना

मीडिया लाइव : लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु नोडल ऑफिसर निर्वाचन कार्मिक प्रबन्धन-मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने जिला पंचायत सभागार, पौड़ी में आयोजित मास्टर ट्रेनरों की ईटीपीबीएस, पीबी मतगणना प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे मास्टर ट्रेनरों को कहा कि ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रोनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार उपयोग में लाया गया है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों को मत पत्रों की गणना हेतु सिखाये जा रहे सभी बिन्दुओं को सुस्पष्टता पूर्वक सीखने को कहा। कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कम्प्यूटर उपकरणों का भलि-भांति परीक्षण करेंगे तथा सम्पादित कार्यां को तटस्थता के साथ समझते हुए मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगें, जिससे मतगणना के दौरान सभी कार्मिक सक्रियता के साथ सरलता से अपने कार्यों को सम्पादित कर सके। कहा कि 19 हजार के करीब ईटीपीबीएस-पीबी मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं, जबकि इनकी संख्या और बढ़ सकती है। कहा कि कार्यों की महत्वता को देखते हुए सभी कार्मिक सक्रिय रूप से कार्य करना सुनिश्चित करेंगें।  प्रशिक्षण कार्याशाला में एआरओ ईटीपीबीएस/पीबी एम.एम. खान, नोडल अधिकारी प्रदीप बिष्ट, नोडल अधिकारी ईडीसी देवेन्द्र सिंह राणा, नोडल अधिकारी कार्ययोजना के.डी. नारायण, सहायक नोडल अधिकारी अशोक कुमार, पंकज जैन ने भी ईटीपीबीएस/पीबी मतगणना की जानकारी दी। इससे पूर्व सहायक नोडल अधिकारी/ईडीएम प्रकाश चौहान ने ईटीपीबीएस मतपत्रों की गणना हेतु समस्त चरणों पर किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए ईटीपीबीएस मतपत्रों के लिफाफों का क्यूआर. कोड, बैलेट पैपर की स्क्रीनिंग करना तथा अनवैलिड श्रेणी में आने वाले मतपत्रों के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति दी।नोडल अधिकारी ईडीसी देवेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि जनपद से लगभग 34 हजार 433 ईटीपीबीएस के माध्यम से मतपत्र जारी किये गये हैं, जबकि लगभग 2236 पोस्टल बैलेट जारी किये जा चुके हैं, जिनमें से 17 हजार 88 ईटीपीबीएस एवं 1312 पोस्टल बैलेट सोमवार तक पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर महेश चन्द्र थपलियाल, डॉ. मुकेश नयाल, अमित डंगवाल, आलोक सुन्दरियाल, शिखर कुलश्रेष्ठ, प्रभा पटवाल, कोमल यादव, पुनीत नेगी, अभिनव सिंह आदि मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*