उत्तराखण्ड न्यूज़

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जाँच

मीडिया लाइव, पौड़ी: बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए शासन ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल के निर्देशानुसार समिति 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित समिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी तथा स्वास्थ्य महानिदेशालय के निदेशक (वित्त) जगत सिंह चौहान को सदस्य नामित किया गया है। समिति को जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों, विशेषज्ञों अथवा अन्य व्यक्तियों से परामर्श एवं सहयोग लेने के साथ ही शासन को आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देने के भी निर्देश दिए गए हैं।मंडलायुक्त ने बताया कि समिति शीघ्र ही बदरीनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करेगी। जांच के दौरान संबंधित पक्षों, शिकायतकर्ता तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सभी तथ्यों का परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करा दी जाएगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*