उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

संस्कृत विद्यालयों की द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन 6 से 13 मई

मीडिया लाइव, चमोली: संस्कृत विद्यालयों की पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष की परिषदीय परीक्षाओं का आयोजन 6 से 13 मई तक किया जाना है। तहसील चमोली अन्तर्गत राजकीय इण्टर काॅलेज गोपश्वर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

परीक्षाओं को शांन्तिपूर्ण ढंग से संचालित करने तथा विधि एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली वैभव गुप्ता ने परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्र के आस पास 100 गज की परिधि में धारा-144 लागू करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की बाधा-अवरोध करने का प्रयास नही करेगा। प्रतिबन्धित क्षेत्र में किसी प्रकार का जुलूस, सभा, लाॅउड स्पीकर आदि का प्रयोग वर्जित रहेगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के हथियार, आग्नेयशस्त्र, लाठी, चाकू, भाला न तो अपने पास रखेगा और न ही इससे किसी को आतंकित करने का प्रयास करेगा। परीक्षा केन्द्रों को किसी प्रकार की क्षति पहुॅचाना दण्डनीय अपराध माना जायेगा। परिषदीय परीक्षा के लिए नियुक्त कार्मिकों को छोडकर प्रतिबन्धित क्षेत्र में 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नही होगें। यह आदेश 6 मई सुबह 7 बजे से परीक्षा संपन्न होने की तिथि तक प्रभावी रहेगा और इस आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर बिना वारण्ट गिरफ्तार किया जाएगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*