उत्तराखण्ड न्यूज़

स्वाति एस भदौरिया ने किया चारधाम सड़क योजना का निरीक्षण

मीडिया लाइव : चारधार यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने शुक्रवार को ऑल वेदर मार्ग के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्णप्रयाग से चमोली तक हो रहे चैडीकरण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। ऑल वेदर मार्ग पर स्टोन क्रैशर मानकों के अनुसार न लगाये जाने तथा मार्ग पर साइनेज की व्यवस्था न किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्टोन क्रेशर के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किये है।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगरोली में एनएचआईडीसीएल के एससीसीपीएल व एचसीसीपीएल द्वारा स्थापित मोबाईल स्टोन क्रेशर का निरीक्षण किया। मोबाइल स्टोन क्रेशर स्वामी, संस्था द्वारा स्टोन के्रशर मानकों व स्वीकृति आदेश में इंगित शर्तो के अनुसार नही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने स्टोन क्रेशर के संचालन पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। मानकों के अनुसार स्टोन क्रेशर संयत्र को परिसर की चाहरदीवारी के अन्तर्गत स्थापित न किये जाने, उपखनिजों का भण्डारण चाहरदीवारी के अन्दर न किये जाने, स्टोन क्रेशर प्लांट तथा कन्वेयर बैल्ट को कवर्ड शेड के अन्दर स्थापित न किये जाने तथा धूल जनित बिन्दुओं पर पानी की व्यवस्था न किये जाने, नियमित रूप से पानी का छिडकाव न करने, संयत्र के चारों ओर हरित पट्टी का निर्माण न करने, धूल उत्सर्जित होने वाले स्थानों पर पानी की कोई व्यवस्था न किये जाने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्वीकृति प्राप्त न करने पर जिलाधिकारी ने स्टोन के्रशर के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि सभी मानकों को पूरा करने के बाद ही स्टोन क्रेशर संचालन की अनुमति दी जायेगी।

एनएच पर देवलीबगड के पास डम्पिंग के लिए प्राकृतिक पानी का धारा रोकने से यातायात में हो रही परेशानियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने एनएचआईडीएल को तत्काल सड़क को सुचारू करने के निर्देश दिये। वही बांजबगड में सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर लगाने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्धारित मानकों के अनुसार एनएच पर साइनेज न लगाये जाने पर भी कडी नाराजगी जाहिर करते हुए एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को शीघ्र साइनेज लगवाने के निर्देश दिये है। उन्होंने एनएचआईडीसीएल को स्पष्ट निर्देश दिये कि कटिंग के दौरान 7 मिनट से अधिक समय तक सड़क जाम न लगाये, ताकि सफर करने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से न जूझना पडे। कहा कि ऐसा न करने पर कडी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हसांदत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, एसडीएम देवानन्द शर्मा, एनएचआईडीसीएल के इंजीनियर शशिकांत आदि मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*