करप्शन/क्राइम

राज्य महिला आयोग ने उर्मिला की संदिग्ध मृत्यु पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मीडिया लाइव, देहरादून : चमोली जनपद के दूरस्थ थराली क्षेत्र में 23 वर्षीय उर्मिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मृतका की शादी करीब दो साल पहले हुई थी,उसका 11 माह का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की, लेकिन यह गंभीर जांच का विषय है कि क्या उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। वहीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह न केवल एक संवेदनशील मामला है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर प्रश्न भी है। आयोग ने एसपी चमोली से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए।
आयोग अध्यक्ष ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस पीड़िता के परिवार को कानूनी सहायता प्रदान करे। तथा जांच करते हुए घटना की रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर आयोग को भेजी जाए। ऐसी घटनाएँ समाज के लिए कलंक हैं। हमें ऐसी मानसिकता के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा होना होगा ताकि भविष्य में कोई भी बेटी ऐसी पीड़ा न झेले। राज्य महिला आयोग इस प्रकरण की सतत निगरानी करेगा और न्याय सुनिश्चित होने तक इसे प्राथमिकता पर रखेगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*