उत्तराखण्ड न्यूज़

बिना परमिट-टैक्स के बसों का संचालन नहीं: आरटीओ

मीडिया लाइव, देहरादून : आईएसबीटी के बाहर, उसके आस-पास मुख्य मार्ग से सवारियों को चढ़ाने व उतारने वाली बसों, बिना परमिट, बिना कर अदायगी एवं एग्रीगेटर द्वारा बना एग्रीगेटर लाईसेंस प्राप्त किये ऑनलाईन बुकिंग के आधार पर संचालित हो रही प्राईवेट बसों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए 12 टीमें चैकिंग के लिए सुबह और शाम चैकिंग लगायी गयी है।

वाहनों से की जा रही अनियमितताओं के बारे में बुधवार को संभागीय परिवहन कार्यालय, देहरादून में डॉ अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून ने पंकज श्रीवास्तव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन) देहरादून की मौजूदगी में वाहन मालिकों और संचालकों की बैठक आहूत की गयी। बैठक में. अरोड़ा ट्रैवल्स, किसान ट्रैवल्स, शेखर ट्रैवल्स, कोहली ट्रैवल्स, बुढानिया बस सर्विस एंव लिफि बस सर्विस आदि के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को डॉ अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून संभाग ने निर्देश दिये।

  1. सभी बस संचालक/स्वामियों को निर्देश दिये गये कि वे वैध एग्रीगेटर लाईसेंसधारक एग्रीगेटर के माध्यम से ही ऑनलाईन बुकिंग कर वाहन संचालन करें।
  2. अधिकृत टूर एंव ट्रेवल्स एजेन्सीयों के माध्यम से यात्रियों की बुकिंग प्राप्त की जायेगी।
  3. बसों के द्वारा सवारियों को अपने निर्धारित पार्किंग स्थल से ही बैठाया व उतारा जायेगा।
  4. बसों की पार्किग मुख्य मार्ग एंव ऐसे स्थलों पर नहीं किया जायेगा, जिससे यातायात अवरूद्ध हो।
  5. बिना परमिट एंव टैक्स के बिना बसों का संचालन नहीं किया जायेगा।
  6. आईएसबीटी बस अड्डे के आस-पास किसी भी दशा में सवारियों को न बैठाया जायेगा एंव न ही उतारा जायेगा।
  7. इलैक्ट्रिक बसों के द्वारा अधिकृत चार्किंग स्टेशनों से ही बसों की चार्जिंग की जायेगी।
    यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*