विरासतसंस्कृति-पर्यावरण

पहाड़ के रंग नाटक का मंचन

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में ‘‘पहाड़ के रंग” नाटक का मंचन किया गया। नाटक के जरिए दर्शकों को अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत को देखने और समझने का मौका मिला। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना बेहद जरूरी है।

बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मल्ला महल में ओपन एयर थियेटर बनाया जा रहा है, जिसमें जल्दी ही कार्यक्रम प्रारम्भ हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित थियेटर में सांस्कृतिक क्रिया-कलापो को समय-समय पर आयोजित किया जायेगा।जिलाधिकारी ने लोक संस्कृति को बढ़ाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

नाटक में मुख्य पात्र रक्षित तिवारी, भाष्करानन्द तिवारी, हिमांशु काण्डपाल, अभिषेक शर्मा, संतोष मेहरा, भाष्कर भौर्याल, पारू उप्रेती, भावना काण्डपाल, कल्पना काण्डपाल, अनु मेहता, उमाशंकर आदि के अलावा कार्यक्रम का संचालन कमलेश पाण्डे ने किया।

कार्यक्रम में आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रतुल अग्निहोत्री, व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, अमन नज्जौन, प्रभात साह गंगोला, मनमोहन चैधरी, आर्शीवाद चैधरी, जयमित्र बिष्ट के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*