नौकरी-युवा जगत-स्वरोजगार

महिलाओं को धूप-अगरबत्ती बनाने का विशेष प्रशिक्षण…

मीडिया लाइव, देहरादून: जिला प्रशासन ने स्वयं सहायता समूह की आजीविका संवर्धन के लिए महिलाओं को धूप-अगरबत्ती बनाने का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया। देवभूमि के प्रसिद्ध ब्रांड भावना लक्जरी धूप के सह संस्थापक विकास उनियाल के माध्यम से टी-स्टेट, बंजारावाला में यह प्रशिक्षण शुरू कराया गया है। जिसमें महिलाओं को धूप-अगरबत्ती एवं पूजा सामग्री की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं विपणन के हुनर सिखाए जा रहे है।

जिला प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान महिला समूहों द्वारा निर्मित प्रोडक्ट को आउटलेट के माध्यम से विपणन की व्यवस्था भी की गई है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखण्ड सहसपुर से 5, डोईवाला से 11, विकासनगर से 3, चकराता से 1 और रायपुर से 5 स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। बताते चले की भावना लक्जरी धूप के सह संस्थापक एवं प्रशिक्षक श् उनियाल को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा पूर्व में बेस्ट प्रोडक्ट डेवलपमेंट और जिले में एमएसएमई के अंतर्गत लघु उद्योग व्यवसाय में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा चुका है।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि जिले के कुछ विकास खण्डों में समूह की महिलाओं द्वारा काफी समय से धूप-अगरबत्ती बनाने का काम किया जा रहा है, परन्तु प्रशिक्षण के अभाव में समूह की महिलाए इस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पा रही थी, लेकिन इस 5 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के बाद उन्हें, धूपबत्ती, अगरबत्ती बनाने के क्षेत्र में नए प्रयोग सीखने और देखने को मिलेंगे।

इस तकनीकी के उपयोग से महिलाएं आगामी चारधाम यात्रा के दौरान धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री इत्यादि की बिकी करते हुए अपनी आजीविका में वृद्धि कर सकती है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मंदिर के फूलों का प्रयोग करते हुए धूपबत्ती और बांस रहित अगरबत्ती एवं हवन सामग्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही प्रोडक्ट की उच्च गुणवत्ता की पैकेजिंग एंड ब्रांडिंग के हुनर भी सिखाए जा रहे है।

विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेकर समूह की महिलाओं को इस व्यवसाय को समझने में आसानी होगी और आगे वे अपनी आजीविका में वृद्धि कर सकेंगी।मुख्य विकास अधिकारी ने जिला मिशन प्रबंधक इकाई को निर्देशित किया कि एसएचजी महिलाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण के आउटकम पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्रशिक्षण के बाद महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री को विभिन्न आउटलेट के माध्यम से विपणन करवाने के लिए आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*