उत्तराखण्ड न्यूज़

तीन दिन में सुलझा दी एयरपोर्ट विस्तार की गुत्थी…

मीडिया लाइव, देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। अधिग्रहण का लगभग 80 प्रतिशत् कार्य पूर्ण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश। जिला प्रशासन ने तीन दिन में 87 हे. जमीन निकालकर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की वर्षों पुरानी गुत्थी सुलझा दी है। इसी बीच डीएम ने प्रभावित परिवारोें का पूर्ण सत्यापन मुआवजा निर्धारण करवा चुके हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपना जौलीग्रांट हवाई अड्डा जल्द से जल्द इन्टरनेशनल रूट मेप पर होना चाहिए इसके लिए अधिकारी गंभीरता से योजना पर आगे बढे।

जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के विस्थापन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए बैठक में बताया गया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भूमि अधिग्रहण का लगभग 85 प्रतिशत् से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण में 43 परिवार एवं 93 काश्तकार कुछ छोटे-2 प्लाट है जिन्हे अज्ञात में लिया गया है, जिस डीएम ने पिछले तीन वर्षों में हुई रजिस्ट्री का रिकार्ड तलब करने के निर्देश एसडीएम डोईवाला को दिए। जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण के लिए प्रभावितों की मार्केट रेट पर मुआवजे की मांग पर एसडीएम डोईवाला एंव सब रजिस्ट्रार की सदस्यता वाली समिति का गठन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भूमि के बदले भूमि की मांग पर डीएम ने अधिकारियों को मानको के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में एसएलओ स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक सदर जया बलूनी, एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, एसडीएम अपूर्वा सिंह, सहित सम्बन्धित विभागांें के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*